अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

पेटरवार थाना क्षेत्र के उत्तासारा के निकट घटी घटना

पेटरवार.

पेटरवार-बोकारो पथ(एनएच -23) पर पेटरवार थाना क्षेत्र के उत्तासारा के निकट रविवार की दोपहर करीब एक बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार रांची निवासी राजेश प्रसाद ( 60 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर 108 एंबुलेंस से घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया गया. जहां पर चिकित्सक डॉ सोनी पटेल ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया. इस घटना में बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोट लगी है. बताया जाता है कि रांची निवासी राजेश प्रसाद अपनी बाइक से बोकारो की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में उत्तासारा गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल. बोकारो.

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के तेलेडीह रोड बांधगोड़ा के पास रविवार को टाटा मैजिक (जेएच09एएच 6940) और बाइक (जेएच09एसी 0294) के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई. बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया. घायल का इलाज सदर अस्पताल कैंप दो में चल रहा है. घायल युवक पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के चितमी के रहने वाला विकास वर्मा बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >