बिहार पुलिस के जवान का हत्यारोपी गिरफ्तार

चास एसडीपीओ की टीम ने आरोपी को उसके आवास से पकड़ा

बोकारो.

बिहार पुलिस के जवान मोनू कुमार का हत्यारोपी दीपू मिश्रा (19 वर्ष) चास थाना क्षेत्र के इस्पात कॉलोनी स्थित अपने आवास से गुरुवार की देर रात को पकडा गया. उसकी गिरफ्तारी को लेकर चास थाना पुलिस पिछले 25 मार्च से लगी हुई थी. उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया. यह जानकारी शुक्रवार को एसपी कार्यालय कैंप दो में प्रेस वार्ता कर चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने दी. श्री सिंह ने बताया कि चीरा चास कुंज विहार के बसेरा निवासी रामेश्वर प्रसाद का पुत्र मोनू कुमार भागलपुर (बिहार) में अग्निशमन विभाग में चालक पद पर कार्यरत था.

25 मार्च को होली की छुट्टी में चीरा चास अपने घर आया था. उसी दिन चास में अपनी बहन के यहां आया था. हत्या करने के बाद से दीपू मिश्रा फरार था. उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनायी गयी थी. गुरुवार की रात को पता चला कि हत्यारोपी अपने आवास इस्पात कॉलोनी आधार कार्ड व पैन कार्ड लेने आया है. इसी दौरान टीम ने दबिश देकर उसे धर-दबोचा. छापेमारी टीम में चास थाना प्रभारी इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, पुअनि राजु कुमार मुंडा, पुअनि अजय कुमार शर्मा, सअनि प्रभात किरण कोकिल, सअनि लाल बाबू रजक सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >