Bokaro News : नयी तकनीकों से लैस हुए बीजीएच के ऑपरेशन थिएटर

Bokaro News : बीजीएच के ऑपरेशन थिएटरों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है.

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) ने अपने ऑपरेशन थिएटरों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया है. नयी तकनीकों से लैस इन ऑपरेशन थिएटरों में जटिल व आपातकालीन ऑपरेशन अधिक सुरक्षित और संक्रमणमुक्त वातावरण में हो सकेंगे. संक्रमण नियंत्रण के लिए नॉन-पोरस सीमलेस एंटी-बैक्टीरियल पैनल, हर्मेटिकली सील्ड स्लाइडिंग डोर व एडवांस्ड एयर हैंडलिंग सिस्टम लगाये गये हैं. लैमिनार एयर फ्लो सिस्टम स्थापित किया गया है.

पॉजिटिव प्रेशर तकनीक का किया गया उपयोग

एचइपीए फिल्टर 99.97 प्रतिशत तक बैक्टीरिया, वायरस व धूलकणों को हटा कर अल्ट्रा-क्लीन वातावरण प्रदान करते हैं. इसके भीतर पॉजिटिव प्रेशर तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे अंदर का वायु दबाव बाहरी वातावरण से अधिक रहता है. दूषित हवा अंदर प्रवेश नहीं कर पाती. अस्पताल में डिजिटल इमेजिंग, मेडिकल गैस सिस्टम, इलेक्ट्रिकल पैनल और विशेष सर्जिकल लाइटिंग जैसी सुविधा एकीकृत है. सुरक्षा के लिहाज से एंटी-स्टेटिक फ्लोरिंग, हर्मेटिक सीलिंग व तापमान और आर्द्रता नियंत्रण जैसी विशेष व्यवस्थाएं भी की गयी हैं, जो मरीजों और चिकित्सा कर्मियों के लिए सुरक्षित व अनुकूल सर्जिकल वातावरण सुनिश्चित करती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >