बेरमो विधायक ने की योजनाओं की समीक्षा

बेरमो विधायक ने की योजनाओं की समीक्षा

फुसरो. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित आवास में मंगलवार को बैठक कर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की. विधायक ने अधूरे कार्यों को त्वरित गति से पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि आम जनता को अधिक से अधिक सुविधा और सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसका प्रयास जारी है. पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को देखे और उसका निराकरण करने में सक्रिय भूमिका निभाएं.

बेरमो प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक ने फुसरो की बिजली समस्या से अवगत कराया. कहा कि फुसरो बाजार में लगभग एक सौ ट्रांसफार्मर हैं. किसी में एबी स्विच नहीं लगा है. इसके कारण किसी भी ट्रांसफार्मर की खराबी हाेने पर उसकी मरम्मत के लिए सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति बंद करना पड़ता है. इस पर विधायकने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर एबी स्विच शीघ्र लगाने का निर्देश दिया.

मौके पर फुसरो नप के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, कांग्रेस नेता सुबोध सिंह पवार, वीरेंद्र सिंह, बिनोद महतो, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, प्रभु दयाल सिंह, जयशंकर सिंह, अरुण सिंह, सुनील सिंह, गणेश मल्लाह, राकेश सिंह, रजनीश दास, शबीर अंसारी, ब्रजेश, कमलेश, रौशन सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >