Bokaro News : बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह मंगलवार को बोकारो थर्मल स्थित बोकारो क्लब दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे. उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर अपने विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे राज्य की सुख-शांति की कामना की. पूजा समिति ने विधायक को माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया. विधायक ने मंडप परिसर में विधायक मद से बने किचेन व प्रसाद वितरण शेड का उद्घाटन किया. साथ ही पंचमंदिर दुर्गा पूजा पंडाल में इसी तरह का शेड बनाने का आश्वासन दिया. इसके बाद विधायक पंचमंदिर दुर्गा पूजा पंडाल, सीसीएल फेज दो और ऑफिसर क्लब पूजा पंडाल में भी पहुंचे और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया. कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, पूजा समिति के पदाधिकारी पीके समाद्दार, संजय सिंह, रिंकू सिंह, मृत्युंजय मंडल, कार्तिक घोष, टुनटुन सिंह, आरएस पांडेय, रंजीत कुमार मंडल, रमाकांत सिंह, मुखिया विकास सिंह, चंद्रदेव घांसी, विनय कुमार, सुषमा कुमारी, हंसराज प्रसाद, रोहित सिंह, जोगेंद्र गिरि, भुनेश्वर प्रसाद साव, जोधन नायक, रत्नेश कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव, अरुण सिंह आदि मौजूद थे. इसके पूर्व सभी पूजा पंडालों में संधी पूजा की गई और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
