Bokaro News : सौहार्द, भाईचारा, उल्लास और मस्ती के रंगा बेरमो

Bokaro News : बेरमो अनुमंडल में होली के त्योहार पर सोहार्द, भाईचारे, मस्ती और उल्लास के रंग दिखे़ छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

बेरमो. बेरमो अनुमंडल में होली के त्योहार पर सोहार्द, भाईचारे, मस्ती और उल्लास के रंग दिखे़ छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. गुरुवार की रात होलिका दहन के बाद अधिकतर क्षेत्रों में शुक्रवार को होली मनायी गयी. कई जगह शनिवार को मनायी गयी. इस अवसर पर लोग एक-दूसरे से गले मिले और अबीर व गुलाल लगा कर बधाई दी. पुआ पकवान सहित लजीज व्यंजनों के अलावा मांसाहार का आनंद लिया. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, पूर्व मंत्री बेबी देवी, एटक नेता लखनलाल महतो, झामुमो उलगुलान के बेनीलाल महतो के आवास पर कई लोग जुटे तथा होली की बधाई दी. होली को लेकर प्रशासन भी सचेत रहा. शुक्रवार को कई जगह जुमे की नमाज के बाद हिंदू व मुस्लिम आपस में मिले और होली व रमजान की बधाई दी.

फुसरो. फुसरो में लोगों ने जम कर रंग-गुलाल खेला. सुबह कई जगह मिट्टी व कीचड़ से भी होली खेली गयी. लोग टोली बना कर होली खेलने निकले. जीएम कॉलोनी स्थित ऑफिसर्स क्लब ढोरी में जीएम रंजय कुमार सिन्हा सहित जनप्रतिनिधियों के आवासों में भी होली मनाने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता और यूनियन नेता पहुंचे. गली-मुहल्लों के अलावा मंदिरों में भी फगुआ के गीत गाये गये. गांधीनगर. गांधीनगर व आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगा कर बधाई दी. कई स्थानों में सुबह में लोगों ने धूल व कीचड़ से भी कुर्ता फाड़ होली खेली. शुक्रवार को जुमे की नमाज व होली के पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क दिखा. जगह-जगह मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की तैनाती थी. बाजार में भी पुलिस गश्त करती दिखी. जिप सदस्य टीनू सिंह, जमसं के संतोष कुमार मुख्य चौक पहुंचे और नमाज पढ़ कर निकलने वाले लोगों को रमजान की बधाई दी. यूएमएफ के प्रदेश महासचिव अफजल अनीश सहित अन्य नमाजियों ने भी लोगों को होली की बधाई दी. टीनू सिंह ने कहा कि बेरमो शांति व अमन के लिए जाना जाता है. पूर्वजों की विरासत को बरकरार रखना है.

भाईचारा खंडित करने का प्रयास सफल नहीं होगा : इफ्तेखार

ललपनिया. साड़म स्थित भाकपा कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. यहां हिंदुओं के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने जम कर होली खेली. एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाया. मौके पर भाकपा राजद जन अभियान के संयोजक इफ्तेखार महमूद ने कहा कि त्योहारों को आधार बना कर भाईचारा खंडित करने का प्रयास सफल नहीं हो पायेगा. देश के महान सूफी वारिस पाक और अमीर खुसरो भी होली खेला करते थे. बहादुर शाह जफर ने तो होली को राजकीय त्योहार घोषित किया था. जिला राजद के श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि होली में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं हो. मौके पर राजद नेता नरेश कुमार यादव, भाकपा के देवानंद प्रजापति, खुर्शीद आलम, अशरफ अंसारी, सुखारी प्रजापति, रघुनाथ प्रजापति, छोटेलाल प्रजापति, अवध प्रसाद, अग्रसेन प्रसाद, अनवर रफी, दिलगर केवट, महेश केवट, आकाश कुमार नाग, अटल कुमार हलदार, जागेश्वर राम, बादल प्रसाद, गुलजार अंसारी सहित कई थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >