महाराष्ट्र में बेरमो के हाइवा चालक की मौत, एक महीने पहले नौकरी करने गया था

महाराष्ट्र के लातूर में बेरमो निवासी हाइवा चालक चंदन कुमार सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा, प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई है।

बेरमो के जरीडीह पश्चिमी पंचायत अंतर्गत सोतारटाड़ निवासी हाइवा चालक चंदन कुमार सिंह (30) की महाराष्ट्र के लातूर स्थित शिवाजी नगर में करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना 10 अगस्त की बतायी जा रही है. हादसे में चंदन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

परिजनों के अनुसार चंदन करीब एक माह पूर्व रोजगार के सिलसिले में महाराष्ट्र गया था. पूर्व में जिस कंपनी में वह काम करता था, वहां वह प्रबंधन के बुलावे पर अपना बकाया लेने गया था. दुबारा जाने पर वहां वह हाइवा से मिट्टी के परिवहन का काम करता था.

इसी दौरान गत सोमवार को 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. पत्नी दीपा कुमारी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के पिता प्यारेलाल सिंह और भाई बैजनाथ सिंह ने बताया कि चंदन ही परिवार का कमाने वाला एकमात्र सदस्य था. तीन वर्षीय दिव्यांग पुत्र प्रिंस कुमार के इलाज की व्यवस्था को लेकर भी वह दबाव में रहता था.

नौकरी करने गया था महाराष्ट्र

चंदन के पीछे पत्नी दीपा कुमारी, तीन वर्षीय दिव्यांग पुत्र प्रिंस कुमार और महज डेढ़ माह की बेटी अनुष्का है. पत्नी दीपा ने कहा कि परिवार के लिए रोजगार की तलाश में बाहर गये पति की मौत ने उसकी जिंदगी ही उजाड़ दी है.

परिजनों के अनुसार शव को लातूर से लाने की व्यवस्था कर दी गयी है. इधर, पंचायत समिति सदस्य शंभू कुमार सोनी ने प्रशासन से मृतक के आश्रित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि चंदन परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था. ऐसे में प्रशासन को सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध करानी चाहिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh verma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >