बेरमो कोयलांचल हाइवा ऑनर एसो ने दी आंदोलन की चेतावनी

बेरमो कोयलांचल हाइवा ऑनर एसो ने दी आंदोलन की चेतावनी

भंडारीदह. बेरमो कोयलांचल हाइवा ऑनर एसोसिएशन की बैठक रविवार को भंडारीदह में हुई. वक्तओं ने कहा कि चंद्रपुरा और बोकारो थर्मल से होने वाली छाई ट्रांसपोर्टिंग में ओवरलोडिंग नहीं चलने दी जायेगी. अगर ओवरलोडिंग ट्रांसपोर्टिंग 25 जून तक नहीं रोकी गयी 26 से राम सेतु ओवरब्रिज में चक्काजाम किया जायेगा. छाई ट्रांसपोर्टिंग में स्थानीय हाइवा ऑनरों को उचित भाड़ा नहीं दिया जा रहा है. ट्रांसपोर्टर अन्य प्रदेशों से गाड़ियां मंगा कर ओवरलोडिंग करा रहे हैं. मौके पर संगठन के अध्यक्ष मंटू नायक, सचिव गुलेश्वर महतो, महासचिव अंशु राय, मंटू मिश्रा, डालो महतो, जुगल साव, घमंडी साव, प्रदीप ठाकुर, कुणाल महतो, प्रेमचंद मांझी, युसूफ अंसारी, माणिक साव, अरुण कुमार, सुनील कुमार, मुन्ना विश्वकर्मा, मो जाहिद, मो अतहर अंसारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >