Bokaro News : अधिकारी संवेदनशील होकर जनता की शिकायत का करें निदान : डीसी

Bokaro News : डीसी के जनता दरबार में ज्यादातर शिकायतें निजी स्कूलों में नामांकन को लेकर आयीं

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम अंतर्गत जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में शहरी क्षेत्र व सुदूरवर्ती क्षेत्र की जनता ने समस्या व शिकायत प्रशासन के सामने रखा. जनता दरबार में ज्यादातर शिकायतें विद्यालयों में नामांकन को लेकर थी. इसके अलावा भूमि सीमांकन, भू-नामांतरण, आपूर्ति विभाग, सामाजिक सुरक्षा से संबंधित शिकायत प्रशासन के सामने आयी. उपायुक्त ने शिकायत पर सुनवाई करते समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. उपायुक्त अजय नाथ झा ने अधिकारियों को संवेदनशील होकर जनता की शिकायतों की सुनवाई व उनका त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. आम लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए सरकारी कार्यों का चक्कर न लगाना पड़े, इसे सुनिश्चित करें. मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण भगत सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >