Bokaro News : सभी विभागों में ऑफलाइन टेंडर जारी करने पर रोक

Bokaro News : बोकारो में जिला स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई.

सोमवार को समाहरणालय कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई. पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना व बजट का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया. विद्यालयों में एमडीएम खाद्यान्न आपूर्ति के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू करने को लेकर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे को ऑनलाइन टेंडर जारी करने व आरएफपी तैयार कर जिला स्तरीय आंतरिक निविदा समिति के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी विभागों को केवल ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया. कहा कि ऑफलाइन टेंडर पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. बैठक में डीडीसी शताब्दी मजूमदार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालको, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहारा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >