Bokaro News : बिना नक्शा पास कराये हो रहे निर्माण कार्यों पर लगायी रोक

Bokaro News : बिना नक्शा पास कराये हो रहे निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गयी है.

चास नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराये जा रहे निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गयी है. इस संबंध में निर्देश जारी किया है. शनिवार को निगम की टीम ने चास के विभिन्न वार्ड क्षेत्रों का भ्रमण कर निर्माणाधीन कार्यों की जांच की. कई जगह बिना नक्शा पास कराये कार्य करते पाया गया. निगम के अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी भवन निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व नक्शा स्वीकृति एवं अन्य वैधानिक अनुमति अवश्य प्राप्त करें. जांच दल में सहायक नगर निवेशक संजीव कुमार, जेइ नीरज कुमार, उमेश कुमार, सुरेंद्र मुर्मू व अमीन राजेश कुमार आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >