Bokaro News : अंगवाली के मानस महायज्ञ में गूंजा बालकांड पाठ

Bokaro News : व्यास अनिल पाठक ने शिव पार्वती विवाह प्रसंग का किया वर्णन

Bokaro News : पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित मैथन टुंगरी धर्मसंस्थान में चल रहे श्री श्री रामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ व महायज्ञ में दूसरे दिन बुधवार को मानस व्यास अनिल पाठक वाचस्पति ने बालकांड के पाठ से शुरुआत की. यहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज दरबार सजाया गया. यज्ञ आचार्य राजकुमार चटर्जी, उपाचार्य सुकुमार चटर्जी, सहायक रामपदो चटर्जी व राजेश चटर्जी ने पूजा-अर्चना की. यज्ञ के संस्थापक सह आचार्य रामधाम शरण उर्फ गौर बाबा, यज्ञ समिति अध्यक्ष रामबिलास रजवार, सचिव भगवान दास, मंच संचालक संतोष नायक ने व्यास अनिल पाठक सहित अमित पाठक, सतीश मिश्रा, अशोक मिश्रा, बलदेव शरण, राजेश पंडित आदि मंडली को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. मानस पाठ में 45 कन्याएं-माताएं व दस बालकों ने भाग लिया. यहां व्यास अनिल पाठक ने बालकांड का पाठ किया. शिव पार्वती विवाह प्रसंग का वर्णन किया गया. इसके बाद आरती व प्रसाद वितरण किया गया. सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक निरंतर चार घंटे मानस पाठ संगीत के साथ हुआ. मंगल भवन अमंगल हारी के मंत्र से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. स्थानीय डॉ विश्वास व उनकी पत्नी ने मानस पाठ में शामिल सभी युवक व युवतियों के बीच अल्पाहार वितरण किया. गुरुवार को भगवान श्रीराम जन्म का पाठ किया जायेगा. वहीं 27 मार्च को राज्याभिषेक, 28 मार्च को हवन, पूर्णाहुति, शोभायात्रा के साथ प्रतिमा विसर्जन किया जायेगा. मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, सचिन मिश्रा, पाठ पर वर्षा रानी, संजना कुमारी, कशिश कुमारी, रितिका कुमारी, साधना कुमारी, सुहानी कुमारी, प्रियंका कुमारी, पीहू कुमारी, डोली कुमारी, आकृति कुमारी, रेशमा कुमारी, कंचन कुमारी, कन्हैया रजवार, अंकित नायक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >