Bokaro News : चास गुरुद्वारा में मनाया गया बैसाखी पर्व

Bokaro News : चास गुरुद्वारा में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया.

चास गुरुद्वारा में रविवार को बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया. दो दिवसीय अखंड पाठ के बाद स्त्री सत्संग द्वारा भजन गायन किया गया. गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शबद कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया. गुरु गोविंद सिंह एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने भी शबद कीर्तन का गायन किया. रांची से आये रागी जत्था में शामिल भरपुर सिंह व उनके सहयोगियों ने कीर्तन से गुरु महाराज की महिमा का वर्णन किया. गुरु घर के मुख्य ग्रंथी गुरप्रीत सिंह ने संपूर्ण मानव जाति की भलाई की अरदास की. इसके बाद लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

डीसी और मेयर भी पहुंचे

इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू द्वारा अल्पसंख्यकों के बनी कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया. बोकारो उपायुक्त भी गुरुद्वारा पहुंचे और मत्था टेका. लंगर में प्रसाद भी चखा. चास के मेयर भोलू पासवान और डिप्टी मेयर पूजा कुमारी भी पहुंचे. आयोजन में कमेटी के सदस्य सतनाम सिंह, हरपाल सिंह, जसमीत सिंह सोढ़ी, मनदीप सिंह, रवींद्र सिंह, साहेब सिंह, जसबीर कौर, अमरजीत कौर, इंद्रप्रीत सिंह, उमेश सिंह, अमरजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, सरवन सिंह आदि ने आयोजन में योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >