Bokaro News : बाबा साहब का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत

Bokaro News : मंत्री ने दी डॉ अंबेडकर को श्रद्धांजलि

Bokaro News : गोमिया. संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा और न्याय का मार्ग दिखाया. उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. हमें उनके विचारों को अपनाकर एक समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए. ये बातें पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने डॉ आंबेडकर की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कही. मंत्री श्री प्रसाद मंगलवार को गोमिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में आयोजित डॉ. आंबेडकर की जयंती समारोह में शामिल हुए. मंत्री सबसे पहले शब्दीटांड़ पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद मंत्री बेलाटांड़ एवं गंझूडीह में आयोजित जयंती समारोह में भी सम्मिलित हुए. वहां उन्होंने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >