ऑटो ने स्कूटी व गुमटी में मारी टक्कर, चार घायल

कुल्ही बयांग का धीरज नायक स्कूटी से जा रहा था बंगाल

प्रतिनिधि, पेटरवार.

पेटरवार-बोकारो पथ (एनएच-23) पर थाना क्षेत्र के लुकैया गांव में रविवार की सुबह करीब नौ बजे एक ऑटो अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मारते हुए गुमटीनुमा दुकान के अंदर घुस गया. इस घटना में गुमटी के बाहर कुर्सी पर बैठी महिला जैबुन निशा (55 वर्ष), ऑटो सवार युवक कसमार के सुरजुडी गांव निवासी नियाज़ अहमद(30 वर्ष) और स्कूटी सवार रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के कुल्ही बयांग निवासी धीरज नायक (18 वर्ष) घायल हो गये. ऑटो की जोरदार टक्कर से गुमटीनुमा दुकान में सड़क से नीचे गड्ढे में गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

घटना की जानकारी पाकर पहुंची 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पेटरवार में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. स्कूटी सवार रजरप्पा प्रोजेक्ट थाना क्षेत्र के कुल्ही बयांग निवासी धीरज नायक बंगाल की ओर जा रहा था. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया और गुमटीनुमा दुकान में जोरदार टक्कर मार दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >