Bokaro News :
बालीडीह थाना क्षेत्र में रविवार रात 14 वर्षीया किशोरी के साथ चचेरे भाई ने दुष्कर्म का प्रयास किया. चीख सुनकर जब घर वाले व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी फरार हो गया. इसके बाद पीड़ित लड़की के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
