Bokaro News : प्रकृति के साथ जुड़ाव संस्कृति का हिस्सा : योगेंद्र

Bokaro News : गोमिया प्रखंड अंतर्गत बड़कीपुन्नू पंचायत के फुटकाडीह गांव में शनिवार को सरहुल महोत्सव का आयोजन हुआ.

ललपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत बड़कीपुन्नू पंचायत के फुटकाडीह गांव में शनिवार को सरहुल महोत्सव का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सरना स्थल में माथा टेका और मांदर की थाप पर ग्रामीणों के साथ थिरके. कहा कि सरहुल प्राकृतिक और धार्मिक महत्व के अलावा यह सामाजिक एकता का भी प्रतीक है. प्रकृति के साथ हमारा जुड़ाव और लगाव हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लुदू मांझी, पूर्व मुखिया संजय कुमार के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

लालपनिया से धवैया तक सरहुल के उल्लास में डूबे आदिवासी

महुआटांड़. रविवार को केरी, अइयर, धवैया, हरिदगढ़ा, सिमराबेड़ा, ललपनिया, टीटीपीएस के पुनर्वास क्षेत्र सड़क टोला में आदिवासियों ने सरहुल (बाहा बोंगा) महोत्सव का आयोजन किया. नायके, कुडाम नायके ने सरना स्थलों में अपने आराध्य जाहेर आयो, मरांग बुरु, तुरई को, मोड़े की पूजा की. इसके बाद सुंडय प्रसाद का वितरण हुआ. इसके बाद पारंपरिक समूह नृत्य भी हुआ. ललपनिया व सड़क टोला में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र प्रसाद की पत्नी पूर्व विधायक बबीता देवी और विशिष्ट अतिथि टीवीएनएल के एमडी अनिल कुमार शर्मा, डीजीएम अशोक प्रसाद, वरीय अभियंता आशीष कुमार शर्मा थे. सभी ने सरना स्थल में मत्था टेका और मंगल कामना की. मुख्य अतिथि ने कहा कि आदिवासियों का प्रकृति के प्रति प्रेम और सम्मान का भाव अभूतपूर्व है. विरासत को उसके मूल स्वरूप में संजो कर रखना एक मिसाल है. एमडी ने कहा कि यह पर्व प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है. अतिथियों ने पारंपरिक सरहुल नृत्य भी किया. इसी तरह, धवैया, सिमराबेड़ा व हरिदगढ़ा में मुख्य अतिथि मंत्री श्री प्रसाद के बड़े पुत्र विनय कपूर, केरी व अइयर में पूर्व विधायक बबीता देवी शामिल हुईं. मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष लुदू मांझी, मांझी हड़ाम मंझला मांझी, सुंदरलाल मरांडी, फिनिराम सोरेन, खाड़े मांझी, चोरों हांसदा, रबना किस्कू, जगरनाथ मांझी, पूर्व मुखिया बबूली सोरेन, बुधन सोरेन, गुरुलाल मांझी, कमल बेसरा, दशरथ मार्डी, सतीशचंद्र मुर्मू, सेवाराम हांसदा, पैरा मुर्मू, रजीलाल सोरेन, रामप्रसाद सोरेन, अनिल हांसदा, सोनाराम मांझी, आशा मुर्मू आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >