सीसीएल सीएसआर फंड से अनाज का वितरण

कथारा : सीसीएल कथारा क्षेत्र के सीएसआर कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कथारा चार नंबर स्थित दुर्गा मंडप परिसर में कई जरूरतमंदों व असहायों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की गयी. सीएसआर इंचार्ज सह नोडल पदाधिकारी चंदन कुमार के अलावा राकोमसं डी के क्षेत्रीय सचिव अजय कुमार सिंह ने जरूरतमंदों को संक्रमण से आगाह करते […]

कथारा : सीसीएल कथारा क्षेत्र के सीएसआर कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कथारा चार नंबर स्थित दुर्गा मंडप परिसर में कई जरूरतमंदों व असहायों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की गयी. सीएसआर इंचार्ज सह नोडल पदाधिकारी चंदन कुमार के अलावा राकोमसं डी के क्षेत्रीय सचिव अजय कुमार सिंह ने जरूरतमंदों को संक्रमण से आगाह करते हुए उससे बचाव के उपाय भी बताये. कहा कि सीसीएल मात्र काले हीरे का ही उत्पादन नहीं करती, बल्कि समय-समय पर बखूबी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >