अंगवाली के युवक की पुणे में मौत

अंगवाली के युवक की पुणे में मौत

फुसरो. अंगवाली उत्तरी पंचायत निवासी मो. सलीम अहमद के पुत्र आशिफ आलम(24) की पुणे के निजी कंपनी में कार्य के दौरान गुरुवार को मौत हो गयी. शुक्रवार को शव अंगवाली पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी. आशिफ पुणे के चकण में स्थित डायनेमिक कंपनी में कार्य करता था. कंपनी भारी वाहनों का पार्ट्स बनाती है. वहीं काम के दौरान आशिफ मशीन की चपेट में आ गया. घटना की जानकारी मिलने पर झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, चंद्रपुरा प्रमुख के पति मो. सनाउल्लाह, मोहलीडीह के मुखिया मो. आजाद, अंगवाली के मुखिया धर्मेंद कपरदार, उप मुखिया मो. रियाज अहमद, गौरीनाथ कपरदार, गौतम पाल, विवेक मिश्रा, तस्लीम अहमद, सदर जमीरुद्दीन अंसारी, खुर्शीद आलम, आले नबी, भोला डे, इनायत हुसैन आदि ने मृतक के घर पहुंच कर शोक-संतप्त परिजन का ढाढ़स बंधाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >