Bokaro News : डीवीसी का 11 केवी का तार टूटकर गिरा, चपेट में आकर युवती झुलसी

Bokaro News : टूटे तार को जोड़ने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Bokaro News : बोकारो थर्मल स्थित राजा बाजार नीचे टोला में 11 केवी का टूट कर गिरे तार की चपेट में आने से भोला गोप की पुत्री बेबी कुमारी(27 वर्ष) घायल हो गयी है. युवती का बायां हाथ आंशिक रूप से झुलस गया है. उसे तत्काल इलाज के लिए डीवीसी हॉस्पिटल ला जाया गया, जहां डॉ बी सुदर्शन ने युवती का इलाज किया. युवती को हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया गया है. घटना के संबंध में भोला गोप एवं विष्णु गोप ने बताया कि गुरुवार की रात्रि लगभग आठ बजे उनके घर के समीप बी टू फीडर 11 केवी के पोल का इंसुलेटर ब्लास्ट करके फट गया और तार टूट कर नीचे गिर पड़ा और उसकी चपेट में बेबी कुमारी आ गयी. वहीं टूटे तार को जोड़ने का काम करने गये कॉलोनी सबस्टेशन के कामगारों को राजा बाजार के ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा और लोगों ने काम करने नहीं दिया. तार टूट कर गिरने के बाद आधे कॉलोनी में बिजली सप्लाई ठप है.

11 केवी तार के नीचे नहीं लगायी गयी है जाली :

दामोदर बचाओ आंदोलन के जिला सह संयोजक श्रवण सिंह और आजसू नेता मंजूर आलम घटना के बाद कहा कि डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन द्वारा कॉलोनी में बिजली के पोलों की स्थिति काफी दयनीय है और कहीं भी 11 केवी पोल के तार के नीचे सेफ्टी जाली नहीं लगायी गयी है, जिस कारण इस प्रकार की घटना दुर्घटना घट जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >