चास में अमृत पार्क फेज-1 और 2 सील, बकाया राशि नहीं चुकाने पर नगर निगम की कार्रवाई

चास नगर निगम ने बकाया राशि जमा न करने और नियमों के उल्लंघन पर अमृत पार्क फेज एक और दो को सील कर दिया है। संचालक को सात दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है।

चास. चास नगर निगम ने आइटीआइ मोड़ स्थित अमृत पार्क फेज-1 और फेज-2 को सील कर दिया है. बकाया राशि जमा नहीं करने, पार्क के रख-रखाव और संचालन का कार्य संतोषजनक नहीं पाये जाने तथा पार्क परिसर में अस्थायी ढांचे के स्थान पर स्थायी संरचना का अनधिकृत निर्माण करने के मामले में यह कार्रवाई की गयी है.

नगर निगम के अनुसार, बंदोबस्ती राशि का समय पर भुगतान नहीं करना भी कार्रवाई का एक कारण है. अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार के निर्देश पर गठित नौ सदस्यीय कमेटी ने पार्क को सील किया. पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करायी गयी.

ये भी पढ़ें: BSL ने रचा नया कीर्तिमान: 2025-26 में उत्पादन के टूटे रिकॉर्ड, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एबिटडा व मुनाफे में भारी उछाल

सात दिनों में बकाया राशि जमा करने का निर्देश

नगर निगम ने पार्क संचालक झारखंड एजुकेशन डेवलपमेंट ट्रस्ट के प्रोपराइटर मोहम्मद रफीक को नोटिस जारी किया है. नोटिस के माध्यम से सात दिनों के अंदर बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है.

राशि जमा नहीं करने पर होगी आगे की कार्रवाई

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के भीतर बकाया राशि जमा नहीं करने पर एजेंसी को काली सूची में डालने की कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बकाया राशि की वसूली की जायेगी. पार्क परिसर में अधिष्ठापित सामग्रियों को जब्त करने की कार्रवाई भी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >