Bokaro News : मांगों पर सहमति, गेट जाम आंदोलन समाप्त

Bokaro News : बोकारो थर्मल में ठेका मजदूर की मौत के बाद गुरुवार से किया जा रहा गेट जाम आंदोलन शुक्रवार की शाम को सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त हुआ.

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट वाले ए पावर प्लांट में ओवरवायलिंग का कार्य करने वाली कंपनी मेसर्स केआर कंस्ट्रक्शन के मजदूर अशोक भुइंया की मौत के बाद गुरुवार से किया जा रहा गेट जाम आंदोलन शुक्रवार की शाम को सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त हुआ. शुक्रवार को बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ के निर्देश पर बेरमो सीओ संजीत कुमार पहुंच मामले की जानकारी ली. मृतक की पत्नी रुपा देवी व परिजनों के आग्रह पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व पंचायत प्रतिनिधि वार्ता के लिए तैयार हुए. लेकिन उनकी शर्त थी कि गुरुवार की वार्ता में शामिल लोगों को आज की वार्ता में शामिल नहीं किया जाये. पावर प्लांट स्थित तकनीकी भवन के सभागार में हुई वार्ता में सहमति बनी कि कंपनी मृतक की पत्नी को तत्काल दाह संस्कार के लिए 50 हजार रुपया नकद सहित साढ़े चार लाख रुपये के चेक देगी और दो माह का वेतन का भुगतान करेगी. कंपनी के एएमसी-एआरसी के कार्य में मृतक के पुत्र को नियोजित किया जायेगा. कंपनी बीमा राशि 14 लाख रुपया का भुगतान कराने को लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरा कराने में मदद करेगी और इसके एवज में परिजनों से किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं मांगेगी. बेरमो सीओ ने कंपनी द्वारा दी गयी राशि और चेक मृतक की पत्नी को दिया. इसके बाद पावर प्लांट मेन गेट से शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वार्ता में भाजपा नेता श्रवण सिंह, प्रखंड बीस सूत्री के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, मुखिया विकास सिंह, चंद्रदेव घांसी, सदन सिंह, महबूब आलम, पंसस अमित घांसी, मंजूर आलम, मुन्ना साव, रंजीत महतो, विश्वनाथ यादव, सीमा देवी सहित केआर कंस्ट्रक्शन के राजा दत्ता, अमित, लाल मोहम्मद तथा डीवीसी प्रबंधन की ओर से मैनेजर एचआर सुनील कुमार, शशि शेखर, एसए अशरफ, स्थानीय थाना के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >