पार्षद पर छेड़खानी का लगाया आरोप

चास : चास थाना क्षेत्र की एक युवती ने नगर निगम के एक पार्षद के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए बुधवार की देर शाम ऑनलाइन शिकायत की थी. शिकायत में कहा है कि रामनगर कॉलोनी में एक दाल-भात केंद्र संचालित हैं. जहां वह 22 अप्रैल को स्थानीय जरूरतमंद कुछ लोगों को लेकर खिचड़ी खाने […]

चास : चास थाना क्षेत्र की एक युवती ने नगर निगम के एक पार्षद के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए बुधवार की देर शाम ऑनलाइन शिकायत की थी. शिकायत में कहा है कि रामनगर कॉलोनी में एक दाल-भात केंद्र संचालित हैं. जहां वह 22 अप्रैल को स्थानीय जरूरतमंद कुछ लोगों को लेकर खिचड़ी खाने के लिए पहुंची थी. इस दौरान पार्षद ने उन्हें खिचड़ी देने से मना कर दिया, जिसका उसने विरोध किया.

इसके बाद पार्षद ने छेड़खानी की. चास पुलिस ने गुरुवार को युवती को थाना बुलाकर मामले की जानकारी ली. प्राथमिकी दर्ज चास. थाना क्षेत्र के बाउरी मोहल्ला निवासी सत्येंद्र तिवारी सहित चार-पांच अन्य युवकों के खिलाफ गुरुवार को चास थाना में एक युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी.

युवती ने बताया है कि उसके घर के पास आरोपी युवक अपने कई साथियों के साथ रोज आकर शराब और गांजा पीता है. इसका बुधवार को विरोध किया. इस पर आरोपियों ने युवती सहित उसकी मां व बहन के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़खानी की. चास थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >