Bokaro News : धर्मांतरण कराने का आरोप, विहिप ने किया हंगामा

Bokaro News : गोमिया थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में शनिवार को एक धर्म विशेष के कुछ लोगों द्वारा धार्मिक सभा का आयोजन किया गया. विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पहुंचे और धर्मांतरण कराने का आरोप लगा कर हंगामा किया.

गोमिया. गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारी मोड़ के समीप एक रेस्टोरेंट में शनिवार को एक धर्म विशेष के कुछ लोगों द्वारा धार्मिक सभा का आयोजन किया गया. प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों से आये कुछ लोग कार्यक्रम कर रहे थे. इसकी सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा किया. आरएसएस के प्रांत सेवा सह प्रमुख टोली के पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि गांव के भोले-भाले लोगों को बहला-फुसला कर धर्मांतरण कराया जा रहा है. यह बर्दाश्त नहीं करेंगे. बाद में पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया. कार्यक्रम भी रुकवाया. अवर निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि यह एक जागरूकता कार्यक्रम था और इसके आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गयी थी. मौके पर विहिप के प्रखंड संयोजक सुमित कुमार, अमित कुमार, किशन कुमार, राजू कुमार, विक्की मिश्रा, विनय वर्मा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >