Bokaro News : ओवरलोडिंग का आरोप, राेकी छाई की ट्रांसपोर्टिंग

Bokaro News : छाई की ट्रांसपोर्टिंग झामुमो ने ओवरलोड का आरोप लगाते हुए रोक दी.

डीवीसी चंद्रपुरा से होने वाली छाई की ट्रांसपोर्टिंग झामुमो ने ओवरलोड का आरोप लगाते हुए शनिवार को भंडारीदह में रोक दी. हाइवा ऑनर एसोसिएशन बेरमो ने भी समर्थन किया. झामुमो के चंद्रपुरा प्रखंड सचिव सुनील टुडू ने डीटीओ व चंद्रपुरा थाना को फोन कर मामले की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की.

कार्रवाई नहीं होने का आरोप

प्रखंड अध्यक्ष सुभाषचंद महतो ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन संवेदक के साथ मिल कर ओवरलोड ट्रांसपोर्टिंग कर रहा है. गाड़ियों में 10 टन से अधिक छाई लोड है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. ओवरलोडिंग बंद नहीं की गयी तो जोरदार आंदोलन चलाया जायेगा. एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलेश्वर महतो ने कहा कि पूर्व में आंदोलन के बाद हुई वार्ता में सहमति बनी थी कि छाई ट्रांसपोर्टिंग में 75 प्रतिशत गाड़ियां स्थानीय लोगों की लगायी जायेंगी. लेकिन अभी तक एक भी स्थानीय व्यक्ति की गाड़ी नहीं लगायी है. कंपनी राज्य के बाहर की गाड़ियां मंगा कर ओवरलोड छाई ट्रांसपोर्टिंग करा रही है. महासचिव अंशु राय ने कहा कि बेरमो विधायक व बेरमो एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि छाई व कोयला की ओवरलोड ट्रांसपोर्टिंग नहीं होगी. मौके पर अनिल मुर्मू, उत्तम कुमार मोहली, दिनेश कुमार किस्कू, बबलू, जाहिद अंसारी, त्रिलोकी, मुन्ना विश्वकर्मा, कुणाल महतो, छुटु मियां, कादिर, सुमित सिंह, अजय प्रामाणिक, युगल साव, प्रदीप ठाकुर, घमंडी साव, हैदर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >