Bokaro News : सड़क दुर्घटना में दनिया के युवक की मौत

Bokaro News : पिकअप वैन ने लूना को मारी टक्कर

Bokaro News : पिकअप वैन ने लूना को मारी टक्कर Bokaro News : गोमिया प्रखंड की तिलैया पंचायत के दनिया गांव निवासी गेंदलाल यादव (45) की गुरुवार को अपराह्न करीब एक बजे आरकाटा के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. बताया जाता है कि गेंदलाल अपने लूना से बांसकरील लेकर रामगढ़ जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इससे घटनास्थल पर ही गेंदलाल यादव की मौत हो गयी. लूना क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है. इस घटना से दनिया गांव में मातम है. मृतक गेंदलाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. उसकी मौत के बाद उसके परिवार के बीच संकट उत्पन्न हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >