Bokaro News : ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

Bokaro News : पेटरवार थाना क्षेत्र में चांदो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग में शनिवार की सुबह लगभग चार बजे अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत हो गयी.

बेरमो, पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदो पंचायत के भुलन खेतको के समीप चांदो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग में शनिवार की सुबह लगभग चार बजे अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत हो गयी. मृत 18 वर्षीय सुमित चंद्र दास (पिता-मनोज चंद्र दास) भुलन खेतको का रहने वाला था. वह अपने पिता के साथ बाइक से जा रहा था. इसी दौरान दुर्घटना हुई. घटना के बाद ट्रैक्टर भाग गया. इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकड़ने और मृतक के परिवार को मुवावजा देने की मांग की. सीओ अशोक राम, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो, जरीडीह थाना प्रभारी विपिन महतो आदि घटनास्थल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया. मृतक के परिवार को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा आदि दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया.

ग्रामीणों ने जताया रोष

ग्रामीणों ने बताया कि इस रोड पर अवैध बालू लदे सैकड़ों ट्रैक्टर काफी तेज गति से चलते हैं. कई ट्रैक्टर नाबालिग चलाते हैं और इस दौरान हेडफोन भी इस्तेमाल करते हैं. इसके कारण इस तरह की घटना आये दिन हो रही है. मौके पर जिप सदस्य अशोक कुमार मुर्मू, मुकेश महतो, जेएलकेएम जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार महतो, विधायक प्रतिनिधि अभय ठाकुर, राजेन्द्र कुमार नायक, पंसस प्रतिनिधि वरुण नायक, अजित मुर्मू, वार्ड सदस्य राजकुमार मरांडी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >