Bokaro News : पिंड्राजोरा : घर में फांसी लगाकर किशोर ने की आत्महत्या

Bokaro News : पिंड्राजोरा पुलिस कर रही मामले की जांच

Bokaro News :पिंड्राजोरा. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कमलडीह गांव निवासी ठेला रजवार(16 वर्ष) नामक किशोर युवक ने रविवार को अपने घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पिंड्राजोरा पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ठेला रजवार अविवाहित था. वह अवसाद में चल रहा था. पिता मिहिर रजवार ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह शनिवार रात को खाना खाकर उनका पुत्र ठेला रजवार कमरे में सोने चला गया. रविवार की सुबह सोकर नहीं जगने पर परिवार के सदस्यों ने दरवाजे पर जाकर आवाज लगायी. कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर खिड़की से देखा तो वह पंखे के सहारे फंदे से झूल रहा था. घटना की जानकारी पिंड्राजोरा पुलिस को दी गयी. पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >