पहाड़ों की सैर पर निकला है बोकारो के पांच चिकित्सकों का ग्रुप, मानभंजन से संदकफू तक किया ट्रैकिंग

बोकारो के पांच चिकित्सक फिजिशियन डॉ मनोज श्रीवास्तव, आइएमए चास अध्यक्ष सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार, अर्थोपेडिक्स डॉ रणवीर कुमार, फिजिशियन डॉ सुजीत कुमार व इएनटी के डॉ संजय सिंह पहाड़ों की सैर पर निकले हैं. ट्रैकिंग की शुरुआत तीन नवंबर से हुई.

संवाददाता, बोकारो : जब मन काम से उब जाता है, तो थोड़ा आराम चाहता है. दिल को थोड़ा सकून मिले. मन-मस्तिष्क को शांति मिले. इसके लिए बोकारो के पांच चिकित्सक फिजिशियन डॉ मनोज श्रीवास्तव, आइएमए चास अध्यक्ष सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार, अर्थोपेडिक्स डॉ रणवीर कुमार, फिजिशियन डॉ सुजीत कुमार व इएनटी के डॉ संजय सिंह पहाड़ों की सैर पर निकले हैं. ट्रैकिंग की शुरुआत तीन नवंबर से हुई. चार दिनों तक बर्फीले पहाड़ों की ट्रैकिंग की. बोकारो वापसी सात नवंबर को होगी.

पश्चिम बंगाल की सबसे ऊंची चोटी वाली पहाड़ है संदकफू

चिकित्सकों ने दूरभाष पर बताया कि पहले दिन 15 किमी मानभंजन से तामलीन, दूसरे दिन 15 किमी तामलीग से काली पोखरी, तीसरे दिन 10 किमी काली पोखरी से संदकफू तक का रोमांचक सफर पूरा किया. कई जगहों पर बर्फीले पहाड़ों के साथ-साथ ऊंची चोटी तक पहुंचे. संदकफू पश्चिम बंगाल की सबसे ऊंची चोटी वाली पहाड़ है. चार दिनों में कुल 80 किमी की ट्रैकिंग करेंगे. हर युवा को बेहतर स्वास्थ्य के लिए ट्रैकिंग का मजा लेना चाहिए.

Also Read: स्टील सिटी बोकारो में सॉफ्टवेयर पार्क का सपना फाइलों में कैद, साल 2014 में की गयी थी पार्क बनाने की घोषणा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >