BOKARO NEWS : जान देने के लिए कुएं में कूद रही थी युवती, युवक ने बचाया

BOKARO NEWS : जान देने के लिए कुएं में कूद रही थी युवती, युवक ने बचाया

फुसरो. बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना बीडीओ ऑफिस फुसरो में शिव शनि मंदिर के कुएं में शनिवार की रात को एक युवती ने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. वहां से गुजर से एक स्थानीय युवक ने उसे कुएं में कूदने से रोक दिया. इसके बाद लोगों की भीड़ लग गयी. सूचना पर पुलिस पहुंची और युवती को थाना ले गयी. परिजनों को बुला कर पुलिस ने युवती को सौंप दिया. युवती मधुकनारी ढोरी बस्ती की बतायी जा रही है. विदित हो कि दो सितंबर को फुसरो के चर्चित व्यवसायी दिलीप गोयल व 19 सितंबर को ढोरी स्टाफ क्वार्टर निवासी मुकेश पासवान ने इसी कुएं में कूद कर आत्महत्या की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >