मोमबत्ती से घर में लगी आग, परिवार बेघर

मोमबत्ती से घर में लगी आग, परिवार बेघर

जारंगडीह. बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के बेलदार टोला में सोमवार की रात को उर्मिला देवी के घर में मोमबत्ती से आग लग गयी. बिजली कटी होने के कारण घर के बच्चे मोमबत्ती जलाकर बाहर बैठे थे. अचानक घर में आग लग गयी और देखते ही देखते घर में रखे कई सामान जल गये. आसपास के लोगों की सहायता से आग बुझायी गयी. महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं और पति बाहर में दिहाड़ी मजदूरी करता है. परिवार के सामने अब इस बात की मुश्किल खड़ी हो गयी है कि बरसात में कहां रहेंगे. प्रभावित परिवार ने प्रखंड प्रशासन के अलावा स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >