फाेर लेन सड़क के जमीन विवादों को निबटायें : डीसी
बोकारो. डीसी राय महिमापत रे ने बुधवार को पेटरवार से लेकर बोकारो तक निर्माणाधीन फोर लेन सड़क का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने एनएचएआइ के अभियंता को जरूरत के अनुसार सड़क की स्टील बेरिकेडिंग कराने और फ्लाई ओवर बनाने का निर्देश दिया. डीसी ने अपर समाहर्ता को भूमि संबंधी विवादों का जल्द निपटारा कर […]
बोकारो. डीसी राय महिमापत रे ने बुधवार को पेटरवार से लेकर बोकारो तक निर्माणाधीन फोर लेन सड़क का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने एनएचएआइ के अभियंता को जरूरत के अनुसार सड़क की स्टील बेरिकेडिंग कराने और फ्लाई ओवर बनाने का निर्देश दिया. डीसी ने अपर समाहर्ता को भूमि संबंधी विवादों का जल्द निपटारा कर भूमि अधिग्रहण कराने की बात कही.
विशेष कर जैनामोड़ तथा टांड़बालीडीह क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण जल्द करने को कहा. डीसी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और दुर्घटना की आशंका वाले क्षेत्र का भी निरीक्षण किया.
अभियंताओं ने डीसी को बताया गया कि लगभग चार माह के अंदर फोर लेन निर्माण का कार्य पूरा हो जायेगा. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता जुगनू मिंज, चास एसडीओ मेनका, मुख्यालय डीएसपी अजय कुमार, सिटी डीएसपी अजय कुमार, अभियंता व दिलीप बिल्डिकॉन के प्रतिनिधि उपस्थित थे.