जनविरोधी फैसला है नोटबंदी : बीडी मिश्र

चास: नोटबंदी के केंद्र सरकार के फैसला से पूरे देश में आर्थिक मंदी आ गयी है. सरकार के फैसले से किसान व मजदूर आज रोजी-रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. यह कहना है कांग्रेस विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव मिश्र का. वे बुधवार को चास प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से प्राथमिक […]

चास: नोटबंदी के केंद्र सरकार के फैसला से पूरे देश में आर्थिक मंदी आ गयी है. सरकार के फैसले से किसान व मजदूर आज रोजी-रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. यह कहना है कांग्रेस विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव मिश्र का. वे बुधवार को चास प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से प्राथमिक विद्यालय मामरकुदर चास में आयोजित जनवेदना सह कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे. कहा : केंद्र सरकार काला धन लाने में विफल रही है, जबकि नोटबंदी के समय बड़ी घोषणा की गयी थी.

जनविरोधी सरकार : पूर्व प्रदेश सचिव जवाहर लाल महथा ने कहा : केंद्र व राज्य सरकार जनविरोधी है. इस सरकार के कार्यकाल में गरीब, किसान मजदूर का विकास थम गया है. जमीनी स्तर पर विकास नजर नहीं आ रहा है.

भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाओं की सरकार है. पूर्व जिलाध्यक्ष रामा राउत ने कहा कि काला धन तो आया नहीं, लेकिन लोगों की परेशानी जरूर बढ़ी. गरीब जनता सड़क पर आ गयी है. इस फैसले से लाखों युवा बेरोजगार हो गये हैं. प्रखंड अध्यक्ष गौर कर्मकार ने केंद्र व राज्य सरकार की नीति को जनविरोधी कहा. मौके पर आषाढ़ी बाउरी, देवाशीष मंडल, सिकंदर अंसारी, सुशील झा, प्रखंड सचिव सुभाष मंडल, गुलाल अंसारी, नरेश झा, महबूब अंसारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >