चास.
गुरुद्वारा साहिब चास में सिखों की सिरमौर संस्था श्री अकाल तख्त साहिब जी, श्री दरबार साहिब अमृतसर के आदेश पर रविवार को अमृत संचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कोलकाता व आसनसोल से आने वाले चरणजीत सिंह व पंज प्यारों की अगुवाई में अमृत संचार कराया गया. गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी गुरप्रीत सिंह ने बताया है कि पंज प्यारों की अगवाई में चास बोकारो के 58 लोगों ने अमृत पान किया और गुरु वाला बने. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सारी संगत का पूरा सहयोग रहा, उसके बाद गुरु साहिब जी की हजूरी में अरदास की गयी. मौके पर श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर भी छका. मौके पर मनदीप सिंह, सतनाम सिंह, रवींद्र सिंह, इंद्रप्रीत सिंह, हरपाल सिंह, जसमीत सिंह, साहिब सिंह, तरविंदर सिंह, अमरजीत कौर, जसबीर कौर, जैस्मीन कौर, रजवंत कौर सहित अन्य उपस्थित थे.चास गुरुद्वारा में नयी कमेटी का हुआ गठन :
चास गुरुद्वारा में रविवार को 11 सदस्यों की नयी कमेटी का गठन हुआ. 10 अप्रैल 2024 को श्री अकाल तख्त साहिब, अमृतसर के आदेशानुसार धर्म प्रचारक चरणजीत सिंह की देखरेख में अमृत पान कराने के बाद अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं धर्म प्रचार कमेटी के अध्यक्ष का चुनाव किया गया. कमेटी में अध्यक्ष जसमीत सिंह सोढ़ी, उपाध्यक्ष हरपाल सिंह, सचिव सतनाम सिंह, उपसचिव मनदीप सिंह, कोषाध्यक्ष रविंदर सिंह, उप कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह एवं धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन हरबंस सिंह सलूजा व उप चेयरमैन साहिब सिंह जी को मनोनीत किया गया. वहीं निगरानी कमेटी के का अध्यक्ष बीबी अमरजीत कौर एवं उपाध्यक्ष बीबी राजवंत कौर व बीबी जसबीर कौर को मनोनीत किया गया. नयी कमेटी गठित करने में सरदार तरसेम सिंह एवं सरदार भवनीत सिंह बिंद्रा का सराहनीय सहयोग रहा. उन्होंने नयी कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि नई कमेटी गुरुद्वारा के सभी कार्यक्रमों का संचालन सुचारु रूप से करेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
