सीडब्ल्यूटी के शिविर में 42 लोगों ने किया रक्तदान

सीडब्ल्यूटी के शिविर में 42 लोगों ने किया रक्तदान

गांधीनगर. जरीडीह बाजार स्थित पत्थर शाह बाबा मजार के समीप चूड़िहार वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया. मौके पर 42 लोगों ने रक्तदान किया. रक्त संग्रह कार्य इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक बोकारो के डाॅ मोहंती, राजकुमार, रंजन, ब्रह्मदेव, चुरामन, इशिका, विकास द्वारा किया गया. इससे पहले शिविर का उद्घाटन अग्रवाल कल्याण महासभा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल व ट्रस्ट के जिला के सरपरस्त आबिद हुसैन सहित अन्य अतिथियाें ने किया. अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान होता है. प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए. ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष मो शकील ने कहा कि संगठन का पूरे राज्य में विस्तार हो रहा है. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि बबलू भगत, झारखंड प्रदेश के सरपरस्त हाजी यासीन, सचिव मो फिरोज, मो इरफान, मो मनीर, मो जफर, मो गोल्डन सिद्दिकी, मो जमील अख्तर के अलावा जिला अध्यक्ष मो अनवर, सचिव मो सद्दाम, मो आलम, मो इकबाल, मो इमरान सरवर, मो जफीर आलम, मो दानिश, मो इफ्तेखार, मो शाहिद, मो दानिश, बबलू , मो अलीम, मो मुनाजिर, मो निहाल, मो मिसाल, मो नौशाद सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >