Bokaro News : बोकारो में 14 माह में मिले 3741 हाइपरटेंशन मरीज

Bokaro News : बोकारो के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में हाइपरटेंशन के मरीज बढ़ते जा रहे हैं.

बोकारो के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में हाइपरटेंशन के मरीज बढ़ते जा रहे हैं. एनसीडी (नन कम्यूनिकेबल डिजिज) के सर्वे में यह खुलासा हुआ है. सत्र 2025-27 (14 माह) में एनसीडी ने एक अभियान चला कर 5,40,512 लोगों की स्क्रिनिंग की. इसमें 3741 लोगों (महिला व पुरुषों) को हाइपरटेंशन से पीड़ित पाया गया.

सत्र स्क्रिनिंग हाइपरटेंशन पीड़ित 2018-19 76286 2040

2019-20 919462390

2020-21 760104241

2021-22 1668721707

2022-23 243607 2114

2023-242936332490

2024-25 3736652895

2025-26 4635673445

2026-27 76945 296

120/80 से ज्यादा रक्त का दबाव है हाइपरटेंशन

मेडिकल गाइडलाइंस के अनुसार 120/80 से ज्यादा रक्त का दबाव हाइपरटेंशन की श्रेणी में आता है. शरीर की नसों में रक्त लगातार दौड़ता रहता है. इसी रक्त के माध्यम से शरीर के सभी अंगों तक ऊर्जा व पोषण के लिए जरूरी ऑक्सीजन, ग्लूकोज, विटामिंस, मिनरल्स आदि पहुंचते हैं. ब्लड प्रेशर उस दबाव को कहते हैं, जो रक्त प्रवाह की वजह से नसों की दीवारों पर पड़ता है. ब्लड प्रेशर इस बात पर निर्भर करता है कि हृदय कितनी गति से रक्त को पंप कर रहा है. रक्त को नसों में प्रवाहित होने में कितने अवरोधों का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >