Bokaro News : परिधीय क्षेत्रों के 300 लाभार्थियों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग

Bokaro News : बीएसएल के सीएसआर विभाग व एमईपीएल परिधीय गांव के युवाओं को देगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

Bokaro News : बीएसएल के सीएसआर विभाग के तत्वावधान में महेंद्रा एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड (एमइपीएल) की ओर से सरकारी और निजी संगठनों में भर्ती के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तीन बैच में परिधीय क्षेत्रों के लगभग 300 लाभार्थियों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने की शुरुआत शनिवार को महेंद्रा एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड सेंटर-चास((एमइपीएल)) में हुई. उद्घाटन कार्यक्रम में बीएसएल के अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी व अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी के साथ सीएसआर विभाग के महाप्रबंधक बी बनर्जी व महेंद्रा एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड (एमईपीएल) के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

बीएसएल के सीएसआर के तहत 23 जून 2025 को हुआ था एमओए पर हस्ताक्षर :

बीएसएल के सीएसआर के तहत 23 जून 2025 को सीएसआर विभाग व महेंद्रा एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड (एमइपीएल) के बीच परिधीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने के लिए एक एमओए पर हस्ताक्षर किया गया था. अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री रंगानी ने छात्रों को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया. अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने भी बीएसएल व महेंद्र एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के इस संयुक्त पहल पर प्रकाश डालते हुए लाभार्थियों के लिए इसे उपयोगी बताया. संचालन महाप्रबंधक (सीएसआर) के नेतृत्व में सीएसआर विभाग द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >