Bokaro News : सीसीएल बीएंडके एरिया के खासमहल कोनार परियोजना कार्यालय के समीप एवं तीन नंबर स्टॉक के पास से सीआइएसएफ ने गुरुवार की सुबह छापेमारी कर 12 बाइक सहित लगभग 20 टन अवैध कोयला जब्त किया. सीआइएसएफ को आता देख कोयला चोरी करने आये लोग फरार हो गये. छापेमारी में छापेमारी में सीआइएसएफ के डीसी एलएन मेतई, इंस्पेक्टर अमित कुमार झा, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार समेत गांधीनगर थाना पुलिस का सशस्त्र बल का दस्ता भी शामिल थे.
कारो से भी दो टन कोयला जब्त:
सीआइएसएफ की टीम ने कारो परियोजना से सटे इन्क्लाइन व जंगलों में भी छापेमारी कर दो टन 180 किलो कोयला जब्त किया है. छापेमारी में इंस्पेक्टर निकुंज कुमार, क्यूआरटी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
