मोबाइल फोन खो गया है. घबराने की जरूरत नहीं है. सीइआइआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं. बोकारो पुलिस आपका मोबाइल खोज कर लौटायेगी. इसको लेकर अभियान चलाया जा रहा है. रविवार को हरला थाना में 184 लोगों को उनका खोया मोबाइल फोन सौंपा गया. सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने पांच थाना क्षेत्र के 46, मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने दो थाना क्षेत्र के 101 और चास एएसपी वेदांत शंकर ने सात थाना क्षेत्र के 37 लोगों को मोबाइल वापस किये. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन सभी ने पोर्टल पर मामला दर्ज कराया था. टेक्निकल सेल ने ट्रैक कर इनके मोबाइल बरामद किये. मौके पर इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, संजय कुमार, खुर्शीद आलम, सुभाष चंद्र सिंह, संगीता कुमारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.
Bokaro News : 184 लोगों को मिला खोया मोबाइल फोन
Bokaro News : 184 लोगों को उनका खोया मोबाइल फोन लौटाया गया.
