पांच करोड़ के जेवरात बांट रहे थे डकैत, ग्रामीण पहुंचे तो मारी गोली

आसनसोल के गणपति ज्वेलर्स में पड़ा था डाका बंगाल पुलिस ने चंदनकियारी पहुंचकर की छानबीन बोकारो : चंदनकियारी की बारहमसिया के लंका में गुरुवार की रात्रि में गोली चलने का मामला अब लगभग साफ हो चुका है. प. बंगाल के आसनसोल पुलिस के अनुसार गणपति ज्वेलर्स में पांच करोड़ की लूट को अंजाम देने के […]

आसनसोल के गणपति ज्वेलर्स में पड़ा था डाका

बंगाल पुलिस ने चंदनकियारी पहुंचकर की छानबीन
बोकारो : चंदनकियारी की बारहमसिया के लंका में गुरुवार की रात्रि में गोली चलने का मामला अब लगभग साफ हो चुका है. प. बंगाल के आसनसोल पुलिस के अनुसार गणपति ज्वेलर्स में पांच करोड़ की लूट को अंजाम देने के बाद अपराधी लंका आये थे. वहीं पर माल के बंटवारे व साक्ष्य मिटाने के दौरान अपराधियों ने गोली चलायी है.
इसमें बासुदेव महतो की मौत हो गयी है. वहीं दो जख्मी हैं. जख्मी में मृतक का बड़ा भाई चंद्रकांत महतो भी शामिल है. बंगाल पुलिस के अनुसार आसनसोल में घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों में शामिल एक अपराधी का तार इस इलाके से जुड़ा है. इस बीच पुलिस ने जख्मी चंद्रकांत महतो के बयान पर चंदनकियारी थाना में अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >