धारदार हथियार से जख्मी कर अपराधियों ने लूटे 25 हजार

बोकारो : हथियारबंद अपराधियों ने सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के गरगा पुल के पास शुक्रवार की सुबह गाय खरीदने जा रहे एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये लूट लिये. जानकारी के अनुसार पिंड्राराजोरा थाना क्षेत्र के चाकुलिया निवासी लक्ष्मीकांत सिंह शुक्रवार की सुबह पांच बजे अपने घर से 25 हजार रुपये लेकर सेक्टर वन गाय […]

बोकारो : हथियारबंद अपराधियों ने सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के गरगा पुल के पास शुक्रवार की सुबह गाय खरीदने जा रहे एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये लूट लिये. जानकारी के अनुसार पिंड्राराजोरा थाना क्षेत्र के चाकुलिया निवासी लक्ष्मीकांत सिंह शुक्रवार की सुबह पांच बजे अपने घर से 25 हजार रुपये लेकर सेक्टर वन गाय खरीदने जा रहे थे. इसी क्रम में गरगा पुल के पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया. इसके बाद पिस्तौल के बल पर उससे 25 हजार रुपये छीन लिये.

इस मामले सिटी पुलिस ने फर्द बयान दर्ज कर सेक्टर 12 थाना भेज दिया. इसमें उसने अपने एक साला के बारे में भी जिक्र किया है. बयान के आधार पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के अनुसार इस घटना में भुक्तभोगी के किसी परिचित का हाथ है. अनुसंधान में मामला स्पष्ट हो जायेगा. पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर भी छानबीन कर रही है.
सदर अस्पताल में इलाज करने के बजाय मांगा गया जख्म प्रतिवेदन : अपराधियों का शिकार हुए लक्ष्मीकांत जब जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने पुलिस केस बताते हुए इलाज करने के बजाय जख्म प्रतिवेदन लाने को कहा. इसके बाद जख्मी सीधे एसपी कार्यालय पहुंचा जहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये. उसके बाद इलाज हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >