15 से 24 राउंड में आयेगा रिजल्ट

चास : बोकारो जिले की चार विधानसभा सीटों बोकारो, चंदनकियारी, बेरमो व गोमिया के लिए मतों की गिनती सोमवार को चास स्थित कृषि बाजार समिति परिसर में बनाये गये मतगणना स्थल में निर्धारित समय पर शुरू होगी. बोकारो विधानसभा क्षेत्र से 25, चंदनकियारी से 15, बेरमो से 21 और गोमिया से 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान […]

चास : बोकारो जिले की चार विधानसभा सीटों बोकारो, चंदनकियारी, बेरमो व गोमिया के लिए मतों की गिनती सोमवार को चास स्थित कृषि बाजार समिति परिसर में बनाये गये मतगणना स्थल में निर्धारित समय पर शुरू होगी. बोकारो विधानसभा क्षेत्र से 25, चंदनकियारी से 15, बेरमो से 21 और गोमिया से 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणनाकर्मियों के लिए अलग-अलग ड्रेस होगी. बोकारो डीसी मुकेश कुमार, एसपी पी मुरुगन सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी रविवार को तैयारी का जायजा लेने पहुंचे.
डीसी ने कहा कि सभी विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए 24-24 टेबल लगाये गये हैं. 15 से 24 राउंड में सभी विधानसभा के मतों की गिनती पूरी कर ली जायेगी और रिजल्ट आ जायेगा. मतगणना कर्मियों को मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपक्रम मतगणना स्थल ले जाना मना है.
मतगणना स्थल पर प्रत्याशी भी मोबाइल लेकर नहीं जा सकते हैं. प्रत्याशियों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गयी है. मौके पर चास एसडीएम शशि प्रकाश सिंह, बेरमो एसडीएम प्रेम रंजन, अपर समाहर्ता विजय गुप्ता, चंदनकियारी के निर्वाची पदाधिकारी जेम्स सूरीन, डीडीसी रवि रंजन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >