हंडिया मोड़-महुआटांड़ पथ जर्जर होने से लोग परेशान

ललपनिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत महुआटांड़ को प्रखंड का दर्जा देने की मांग पांच दशकों से उठती रही है. महुआटांड़ की लाइफलाइन कहे जानेवाले ललपनिया-रामगढ़ पथ के लिंक पथ को जोड़ने वाला हंडिया मोड़-महुआटांड़ पथ की स्थिति दयनीय हो गयी है. हंडिया मोड़ से ललपनिया की दूरी लगभग 10-12 किमी है. उक्त पथ से होकर […]

ललपनिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत महुआटांड़ को प्रखंड का दर्जा देने की मांग पांच दशकों से उठती रही है. महुआटांड़ की लाइफलाइन कहे जानेवाले ललपनिया-रामगढ़ पथ के लिंक पथ को जोड़ने वाला हंडिया मोड़-महुआटांड़ पथ की स्थिति दयनीय हो गयी है. हंडिया मोड़ से ललपनिया की दूरी लगभग 10-12 किमी है. उक्त पथ से होकर दर्जनों गांवों के ग्रामीण आवागमन करते हैं. इसीसे होकर बड़कीपुनू पंचायत के आधा दर्जन गांव के अलावा महुआटांड़, धवैया व कंडेर पंचायत के दर्जन भर गांवों के ग्रामीणों का जुड़ाव है.

लाइफ लाइन की उपेक्षा : एक तरफ गोमिया प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछा हुआ है तो दूसरी ओर दर्जनाधिक गांवों की लाइफ लाइन जर्जर महुआटांड़ पथ के लिए कहीं से कोई पहल नहीं हो रही है. पूरी सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे व उबड़-खाबड़ के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी होती है. इस पथ पर बाइक चालक दुर्घटना के शिकार भी होते रहे हैं. महुआटांड़ के लोगों ने उपायुक्त को पत्र लिख कर सड़क मरम्मत की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >