गोमिया : गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी मोड़ में रविवार की रात आठ बजे बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गये. बाइक बोलेरो के आगे फंस गयी. घटना के बाद चालक बोलेरो को तेज कर कथारा की ओर भाग गया. घायल बाइक सवार स्वांग वाशरी के गार्ड अर्जुन यादव (45 वर्ष) और वीरेंद्र राम (40) को लोगों ने इलाज के लिए एंबुलेंस से स्वांग के मां शारदे सेवा सदन पहुंचाया.
घटना की सूचना मिलने के बाद कथारा पुलिस ने बोलेरो को कथारा मोड़ में पकड़ा. चालक को गिरफ्तार कर लिया है. गोमिया थाना प्रभारी विनय कुमार ने घायलों को अस्पताल भिजवाया. घायल दोनों गार्ड स्वांग वाशरी में द्वितीय पाली की ड्यूटी समाप्त कर स्वांग के एक्सक्लूसिव हॉस्टल आ रहे थे. गोमिया पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है.
