बोकारो : दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया, गिरफ्तार

बोकारो. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली नाबालिग से यौन शोषण करने व उसका अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक बालीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम टांड़ बालीडीह निवासी बासु रजवार (22 वर्ष) है. घटना की प्राथमिकी पीड़िता के आवेदन पर […]

बोकारो. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली नाबालिग से यौन शोषण करने व उसका अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक बालीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम टांड़ बालीडीह निवासी बासु रजवार (22 वर्ष) है. घटना की प्राथमिकी पीड़िता के आवेदन पर गुरुवार को दर्ज की गयी है. पिंड्राजोरा थानेदार अरुण कुमार शर्मा ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पीड़िता के अनुसार, बासु रजवार की एक रिश्तेदार उसके गांव में रहती है. बासु उसके गांव आता था. इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई. गत एक वर्षों से बासु उससे शादी करने का झांसा देकर कई स्थानों पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. बासु ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >