अपराध की योजना बनाते बोकारो के दो युवकों को बगोदर में ग्रामीणों ने पकड़ा

पुल पर अंजान युवकों को देख हुआ शक अपराधियों के पास मिले पिस्तौल व चाकू, दो फरार बगोदर : सड़क के किनारे पुल पर बैठकर अपराध की योजना बना रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. मामले की सूचना बगोदर पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. […]

पुल पर अंजान युवकों को देख हुआ शक

अपराधियों के पास मिले पिस्तौल व चाकू, दो फरार
बगोदर : सड़क के किनारे पुल पर बैठकर अपराध की योजना बना रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. मामले की सूचना बगोदर पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये युवकों में बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना इलाके के हुरलुंग निवासी राजेश कुमार महतो व इसी थाना इलाके के करमाटांड़ निवासी सुरेंद्र कुमार महतो उर्फ चरकु शामिल हैं. इनके पास से एक पिस्तौल, एक गोली व एक चाकू बरामद किया गया है.
बताया जाता है कि रविवार की देर रात अटका -सरिया रोड में एक पुल के पर चार संदिग्ध बैठे थे. इन चारों के हावभाव पर ग्रामीणों को शक हुआ. ग्रामीणों को लगा चारों अनजान हैं और अपराधी जैसे लग रहे हैं. इसके बाद ग्रामीण एकजुट हुए और घेराबंदी की. ग्रामीणों को नजदीक आता देखकर दो संदिग्ध बाइक पर सवार होकर भागने में सफल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >