बोकारो : फर्जी अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में विधायक के पूर्व पीए से पूछताछ

बोकारो : स्थानीय विधायक बिरंची नारायण का फर्जी अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस की जांच अंतिम स्थिति में है. इस मामले में फिलहाल कोई पुलिस अधिकारी मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है. मामले की जांच पुलिस के अलावा स्पेशल ब्रांच व सीआइडी की टीम भी कर रही है. उक्त वीडियो की […]

बोकारो : स्थानीय विधायक बिरंची नारायण का फर्जी अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस की जांच अंतिम स्थिति में है. इस मामले में फिलहाल कोई पुलिस अधिकारी मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है.
मामले की जांच पुलिस के अलावा स्पेशल ब्रांच व सीआइडी की टीम भी कर रही है. उक्त वीडियो की जांच के लिए पुलिस वीडियो का सीडी अदालत के आदेश पर विधि-विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की तैयारी कर रही है. पुलिस ने इस मामले में विधायक के पूर्व पीए बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी आदित्य कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. जांच में विधायक से नाराज चल रहे उनके पूर्व पीए आदित्य कुमार व दो-तीन अन्य लोगों के नाम वीडियो वायरल करने में सामने आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >