पिंड्राजोरा थाना प्रभारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, एसपी से की शिकायत

चास : पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अरुण कुमार शर्मा के खिलाफ पैदाडीह गांव निवासी बाटुल प्रमाणिक ने रविवार को एसपी पी मुरुगन से लिखित शिकायत की है. कहा कि वह सैलून चलाता है और प्रत्येक दिन थाना आकर थाना प्रभारी की दाढ़ी बनाता था. रविवार की सुबह करीब 6.45 बजे वह थाना पहुंचा तो देरी से […]

चास : पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अरुण कुमार शर्मा के खिलाफ पैदाडीह गांव निवासी बाटुल प्रमाणिक ने रविवार को एसपी पी मुरुगन से लिखित शिकायत की है. कहा कि वह सैलून चलाता है और प्रत्येक दिन थाना आकर थाना प्रभारी की दाढ़ी बनाता था.

रविवार की सुबह करीब 6.45 बजे वह थाना पहुंचा तो देरी से आने की बात कहते हुए थाना प्रभारी ने गाली-गलौज की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी. इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना कि आरोप गलत है. बाटुल प्रमाणिक से अच्छा संबंध है. उसने ऐसी शिकायत क्यों की है, जानने का प्रयास करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >