पोल से टकरायी कार चालक की मौत

चंदनकियारी : बरमसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनकियारी-पुरुलिया मुख्य सडक पर पावर ग्रिड के समी�� सोमवार को एक अनियंत्रित अल्टो कार (जेएच01यू0445) बिजली पोल से टकरा गयी. इससे चालक कलिकापुर निवासी परवेज अंसारी (30 वर्ष) की मौत हो गयी. अन्य सवार उसकी पुत्री आफरीन (पांच वर्ष) व भतीजी इशा (नौ वर्ष) की हालत गंभीर हैं. दोनों […]

चंदनकियारी : बरमसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनकियारी-पुरुलिया मुख्य सडक पर पावर ग्रिड के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित अल्टो कार (जेएच01यू0445) बिजली पोल से टकरा गयी. इससे चालक कलिकापुर निवासी परवेज अंसारी (30 वर्ष) की मौत हो गयी. अन्य सवार उसकी पुत्री आफरीन (पांच वर्ष) व भतीजी इशा (नौ वर्ष) की हालत गंभीर हैं.

दोनों का बोकारो के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि परवेज अपने किसी रिश्तेदार के घर मुक्तापुर से लौट रहा था. इसी दौरान उसकी कार पोल से टकरा गयी. राहगीरों ने सभी को प्रखंड के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया और दोनों बच्चियों को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन व शव को कब्जे में ले लिया, मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. कार भावना सहाय के नाम पर रजिस्टर्ड है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >