इस्पात श्रमिक मोर्चा के महामंत्री पर रंगदारी मांगने का आरोप

बोकारो : बोकारो इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग में कार्यरत मोहम्मद मकसूद इकबाल से आठ लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी है. प्राथमिकी मोहम्मद इकबाल ने बुधवार को सेक्टर-4 थाना में दर्ज करायी है. मामले में चास के जोधाडीह मोड़ निवासी इस्पात श्रमिक मोर्चा के महामंत्री मोहम्मद मुमताज अली को अभियुक्त बनाया गया है. […]

बोकारो : बोकारो इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग में कार्यरत मोहम्मद मकसूद इकबाल से आठ लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी है. प्राथमिकी मोहम्मद इकबाल ने बुधवार को सेक्टर-4 थाना में दर्ज करायी है.

मामले में चास के जोधाडीह मोड़ निवासी इस्पात श्रमिक मोर्चा के महामंत्री मोहम्मद मुमताज अली को अभियुक्त बनाया गया है. सूचक के अनुसार, वह ड्यूटी से सेक्टर 4 डी स्थित आवास लौट रहे थे. इसी दौरान होटल क्लासिक के पास मुमताज अली ने उन्हें रुकवाया. जान से मार देने की धमकी देकर आठ लाख रुपये रंगदारी की मांग की. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >